आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को मरीजों के इलाज के लिए दान में पांच बायपैप मशीनें मिली हैं। तीन मशीनें तारघर निवासी आशा गोयल और इनके पुत्र नितिन गोयल ने दीं। दो मशीनें कारगिल पेट्रोल पंप के पास रहने वाली उमा देवी अग्रवाल ने दी हैं। कमेटी के ताजगंज स्थित कार्यालय में भेंट की। अध्यक्ष अनिल जिंदल ने बताया कि अभी तक एक बायपैप मशीन थी, इनके आने से मरीजों की मदद हो सकेगी। महासचिव राजीव अग्रवाल ने दानदाताओं का आभार जताया। इस दौरान नंद किशोर गोयल, विष्णु गर्ग, ताराचंद गोयल, राकेश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, राकेश गर्ग, मनोज शर्मा, विपिन जिंदल, किशन कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।