अनजान दूरी के लक्ष्य, बदलते मौसम और बारिश की चुनौती के बीच भी निशानेबाजों का हौसला कम नहीं हुआ। सटीक निशाने, धैर्य, एकाग्रता और तकनीकी कौशल के शानदार प्रदर्शन के साथ प्रथम आरएबीएसएआई ओपन नेशनल हंटर फील्ड टारगेट शूटिंग चैंपियनशिप का शनिवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में जॉन पाल और 20 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में राधा ने स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।