आगरा के कमला नगर स्थित (सुल्तानगंज पुलिया) डीडी सुइट्स होटल के रूफटाॅप में शनिवार रात आग लगने अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे रूफटाॅप को चपेट में ले लिया। लपटें देख हाईवे से गुजर रहे लोग भी दहशत में आ गए। होटल में तीन तल तक पर्यटक ठहरे थे। करीब 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 10 मिनट बाद पहुंची दो दमकलों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग एग्जास्ट से शाॅर्ट सर्किट से लगना बताया गया है।