आगरा। नाई की मंडी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर रोहित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि ससुराल शाहगंज में है। पति की रेलवे दुर्घटना में मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि रोहित ने उनके मोबाइल से निजी डाटा और चैट के स्क्रीनशॉट रिश्तेदारों में वायरल कर बदनाम किया। लगातार ब्लैकमेल कर मानसिक उत्पीड़न भी कर रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।