आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सीता नगर में नवजात के नामकरण से एक दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद मायके पक्ष ने घर में घुसकर पति की पिटाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं पति चिट्ठी छोड़कर लापता हो गया है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।