आगरा पुलिस के उस समय पसीने छूट गए जब मुंबई के कारोबारी के अपहरण की सूचना मिली। पुलिस ने इस मामले में तत्काल जांच तेज कर दी। पुलिस जांच में हकीकत कुछ ऐसी सामने आई, जिसे जानकर अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना एत्माद्दाैला के रामबाग चाैराहे से बुधवार दोपहर को कार सवार बदमाशों ने मुंबई के साड़ी कारोबारी 66 वर्षीय सतीश अग्रवाल का अपहरण कर लिया। उन्हें बेहोश करने के बाद हाथरस ले गए। अज्ञात स्थान पर खेतों में बंधक बनाकर पिटाई लगाई। परिजनों को फोन करके 1.20 लाख रुपये लेने के बाद छोड़ा। कारोबारी राहगीरों की मदद से परिचित कारोबारियों के पास पहुंचा।