फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राजस्थान से आ रहा नकली दूध-खोआ और पनीर

आगरा। राजस्थान से त्योहार के बाद सहालग में नकली खोआ, दूध और पनीर खपाया जा रहा है। बीते पांच-छह महीने में करीब 8 हजार क्विंटल नकली खोआ, पनीर और दूध पकड़कर नष्ट कराया गया है। ऐसे में खाद्य विभाग ने राजस्थान सीमा पर टीम को अलर्ट कर दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिन राजस्थान के धौलपुर से आ रहा 1,200 लीटर सिंथेटिक दूध को नष्ट कराया है। पूछताछ में पता चला कि ये ऑन डिमांड आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, एटा और आसपास के जिलों में इसको खपाते हैं। इससे पनीर और खोआ अधिक बनाया जाता है। चिकनाई के लिए रिफाइंड मिलाते हैं। होली-दिवाली पर भी आगरा से सटे राजस्थान के धौलपुर, मुरैना, राजाखेड़ा समेत अन्य शहरों से मिलावटी दूध, पनीर और खोआ पकड़ा था। ऐसे में राजस्थान सीमा पर खाद्य विभाग की टीम को अलर्ट किया है। शहर में भी डेयरी और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें