फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक्सपो सिम्बोजियम...निर्यातकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, नाै जनवरी से होगा शुरू

उत्तर प्रदेश एक्सपो सिम्बोजियम 9 जनवरी से आयोजित होगा। ये दो दिन तक चलेगा। इसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल से 600 से अधिक निर्यातक शामिल होंगे। कमला नगर स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का मकसद जिलों के विशेष उत्पादों का विदेश में निर्यात करने के लिए बढ़ावा देना है। इसमें उद्यमियों को यह भी बताया जाएगा किस देश में किस उत्पाद की जरूरत है, मांग क्या है, इसके बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे निर्यात बढ़ेगा। एमएसएमई के संयुक्त आयुक्त अनुज कुमार ने बताया कि सिंबोजियम में आगरा और अलीगढ़ मंडल के निर्यातक शामिल होंगे। इसमें इनको पैकेजिंग, उत्पाद की गुणवत्ता समेत अन्य के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन से आगरा, अलीगढ़ के उद्यम को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। लघु उद्योग भारती के महासचिव दीपक अग्रवाल और नितिन गोयल ने बताया कि सिंबोजियम का आयोजन दूसरी बार हो रहा है। इससे पहले 2024 में इसका आयोजन किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें