उत्तर प्रदेश के आगरा में एसओजी की दबिश में धक्का मुक्की का मामला सामने आया है। बुधवार की देर शाम गांव में खुद को एसओजी बताकर 5-6 लोग पहुंचे। सबसे पहले घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर तोड़ दिया। एक युवक को जबरन गाड़ी में डालने लगे। घर की महिलाओं ने विरोध किया तो उनसे हाथापाई की। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं और युवतियां युवक को ले जाने से रोकती हैं। इस पर खुद को एसओजी बताने वाली टीम उनके साथ हाथापाई करती है।