फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फार्मर रजिस्ट्री में लगे कर्मचारियों की लोकेशन से होगी निगरानी

आगरा जिले में शत प्रतिशत किसानों की डिजिटल पहचान बनाने के लिए प्रशासन जुटा है। पंचायत स्तर पर एक कर्मचारी की नियुक्ति की है। वह गांव तक पहुंचे उसकी निगरानी के लिए लोकेशन से निगरानी की व्यवस्था की है। एक कर्मचारी को दिन में कम से कम पांच किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य दिया है। जिले में करीब 90 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाना शेष है। इस काम को पूरी तरह से निपटाने के लिए चार विभागों को लगाया गया है, जिसमें कृषि, पंचायत राज, मनरेगा और राजस्व विभाग लगे हैं। इसका नोडल कृषि विभाग है। 6 अप्रैल से चले अभियान में गांव-गांव शिविर लगाकर 25 हजार से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई है। इसे गति देने के लिए कर्मचारियों की निगरानी बढ़ाते हुए जिम्मेदारी तय की गई है। उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में करीब 90 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम शेष है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक कर्मचारी की नियुक्ति की गई। अब उसे गांव पहुंचकर लोकेशन शेयर करनी होगी। उसे एक दिन में कम से कम पांच किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें