आगरा जगनेर मार्ग पर एक व्यापारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे व्यापारी घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों पर दुकान के गल्ले से रुपये व अन्य सामान लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। कस्बा में आगरा जगनेर मार्ग पर हीरो बाइक एजेंसी के सामने चन्द्रवीर सिंह चाहर इलेक्ट्रिक स्कूटर की एजेंसी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे वह अपनी एजेंसी पर बैठे हुए थे, तभी गढ़मुक्खा के रामू व राजवीर दो अन्य लोगों के साथ उनके पास आए। यहां स्कूटी की बैटरी को लेकर झगड़ा करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने मारपीट की और पैसे लूट ले गए।