फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एत्मादपुर फ्लाईओवर के लिए ड्रोन सर्वे शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति

Dhirendra Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 02:04 PM IST

आगरा। हाईवे के एत्मादपुर कट पर फ्लाईओवर के लिए ड्रोन सर्वे शुरू हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की टीम चरणबद्ध सर्वे कर रही है। सर्वे पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट बनेगी, जिसके आधार पर डीपीआर तैयार की जाएगी। फ्लाईओवर बनने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। एत्मादपुर में बरहन रोड तिराहे और तहसील रोड चौराहे के लिए कट है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इससे जाम की स्थिति रहती है। सहालग में घंटों जाम की स्थिति रहती है। सर्विस रोड भी संकरा होने के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर एनएचएआई ने फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। अब इसका सर्वे शुरू हो गया है। इसमें हाईवे की सर्विस रोड और इसके किनारे बने मकान-दुकान की स्थिति देखी जा रही है। ड्रोन की मदद से ऊंचाई से भी सर्वे हो रहा है। कई चरणों में सर्वे के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी। इससे आधार पर ही डीपीआर बनाई जाएगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि एत्मादपुर के फ्लाईओवर का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर बनेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें