डीआरएम ने फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यदायी लोगों को काम को शीघ्र निपटान के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम ने नागरिकों की समस्या के निदान के लिए ज्ञापन सौंपा। अमृत भारत रेलवे योजना के तहत फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन का सौंदर्य करण कार्य किया जा रहा है जिसके तहत अतिरिक्त शेड बनाये जाने हैं और अन्य कई प्रमुख सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाने हैं। उक्त निर्माण कार्य के निरीक्षण के लिए डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल सीकरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और निर्माणाधीन कार्यों का सघन निरीक्षण किया।