आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। पार्टी के नेताओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी को 4,263 मतों से पराजित किया। डॉ. आकाश अग्रवाल को 14,046 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी को 9,783 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन में कुल 29,865 मत पड़े, जिनमें से 2,128 वोट निरस्त हुए।