फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कर चिकित्सक दंपती से 78 लाख की ठगी

आगरा में एक बिल्डर दंपती और उनके पुत्र पर चिकित्सक दंपती से 78 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उन्होंने किसानों की जमीन दिखाकर फर्जी रजिस्ट्री कर दी। विधायक की मध्यस्थता में समझौता होने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए। अब जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। कमला नगर निवासी डॉ. अनिल मित्तल की शिकायत पर लॉयर्स कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार मंगला, उनकी पत्नी रेखा मंगला और पुत्र निखिल मंगला पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। डॉ. मित्तल ने वर्ष 2015 में प्रेरणा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र मंगला और रेखा मंगला से शास्त्रीपुरम में प्लॉट खरीदे थे। 4 फरवरी, 2015 को 178.50 वर्ग मीटर का एक प्लॉट 16.45 लाख रुपये में पंजीकृत बैनामा कराया गया था। उनकी पत्नी सरिता मित्तल के नाम भी 13 फरवरी, 2015 को समान आकार का प्लॉट 16.45 लाख रुपये में बैनामा हुआ। दोनों भूखंडों के लिए कुल 32.90 लाख रुपये दिए गए। इसके अतिरिक्त, 2.50 लाख रुपये स्टांप शुल्क और अन्य शुल्क भी चुकाए गए। 16 अक्तूबर, 2017 को इन भूखंडों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें