फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीएम ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय का निरीक्षण, कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

आगरा में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय का औचक निरीक्षण किया। संग्रहालय के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि उक्त भवन नवीन प्री-कास्ट तकनीकी पर निर्मित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संग्रहालय की वर्तमान कार्य प्रगति की जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि पूर्व निर्माण एजेंसी टाटा कंसल्टेंसी द्वारा परिसर तथा भवन की साफ सफाई का कार्य किया गया है। अलग-अलग कार्यों यथा लाइटिंग, स्टोन, वॉटर प्रूफिंग, फिनिशिंग, बाउंड्रीवॉल हेतु वेंडर फाइनल हो गए हैं, जिससे कार्य में तेजी आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें