आगरा। सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, लेकिन 11.30 बजे तक डीएम नहीं आए। ऐसे में फरियादियों ने उपलब्ध अधिकारी एसडीएम और तहसीलदार को सरकारी जमीनों पर कब्जे, अवैध निर्माण, राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज कराई है। एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि सात दिन में शिकायत निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। दूसरी तरफ तहसील के वकील, कातिब और स्टांप वेंडर शनिवार को पांचवें दिन भी ई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में हड़ताल पर रहे। निबंधन भवन में जमीनों की खरीद फरोख्त कार्य पांच दिन से ठप पड़ा है।