आगरा में बुधवार को भैरव अष्टमी पर शहर के प्रमुख भैरव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ पंचामृत से बाबा का अभिषेक होगा। चोला चढ़ाकर बाबा का अलौकिक श्रंगार किया जाएगा। श्रीलट भैरव मंदिर जयपुर हाउस के महंत तनुज कुमार चौहान ने बताया की हर साल की भांति इस वर्ष भि अष्टमी पर बाबा का पंचामृत से अभिषेक होगा. प्रातः चोला चढ़ाने उपरांत हवन पूजन किया जायेगा. आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा।