आगरा के थाना सैंया के गांव रजपुरा में खेत की मेड़ पर लगे पेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गांव में बंटी व सतीश चन्देला के आपस में सटे हुए खेत हैं। खेत के बीच मेड़ पर नीम का पेड़ लगा हुआ था। पेड़ को सतीश चन्देला परिवार के लोग काट रहे थे। सूचना मिलते ही बंटी के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पेड़ को अपना बताते हुए विरोध किया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान बंटी पक्ष से अजीत, अशोक, सौरव, सुरेन्द्र सिंह, बंटी, बच्चू सिंह घायल हो गए, जबकि सतीश चन्देला पक्ष से रवि, सूरज, श्यामदास, सतीश घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी सैंया पर मेडिकल के लिए भेजा।