फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बच्ची में डेंगू की पुष्टि, 23 के घरों में मिला लारवा

Arun Parashar Updated Thu, 20 Aug 2026 08:07 PM IST

बारिश में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। संजय प्लेस में चार साल की बच्ची में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसकी हालत ठीक है और घर पर ही इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 23 घरों में लार्वा भी मिला है। एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए कराते लोगों को जागरूक भी किया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रोजाना बुखार के 90 नमूनों की जांच करा रहे हैं। अभी डेंगू-मलेरिया की स्थिति सामान्य है। जनवरी से अब तक डेंगू के 11 मरीज मिले हैं, जिसमें से 10 ठीक हो चुके हैं। मलेरिया के 10 मरीज भी ठीक हो चुके हैं। बुखार आने पर पैरासिटामॉल लें और इससे आराम न मिलने पर चिकित्सक को दिखाएं। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने से ये बीमारी होती है। ये साफ पानी में पनपता है। अचानक तेज बुखार, आंखों और सिर में दर्द होता है। मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द होता है। सर्वे में 23 के घरों में कूलर की टंकी, खुला ड्रम-टंकी में डेंगू का लार्वा मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें