फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुल नहीं बना तो दनकसा के ग्रामीण नदी किनारे धरने पर बैठे, भूख हड़ताल की चेतावनी

आगरा (खेरागढ़)। पार्वती नदी पर पुल की मांग को लेकर खेरागढ़ क्षेत्र के गांव दनकसा के ग्रामीण बृहस्पतिवार को नदी किनारे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। बीते कई वर्षों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे थे। सुनवाई नहीं की गई है। खेरागढ़ तहसील,ब्लॉक,अस्पताल तक जाने के लिए ग्रामीणों को करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।ग्रामीणों का कहना है कि सुनवाई नहीं की गई तो सामूहिक भूख हड़ताल करेंगे। धरनारत ग्रामीण मनीष सिकरवार,बबलू सिकरवार,पप्पू सिंह,कम्पोटर सिंह,सौरभ उपाध्याय,एतन सिंह, निरंजन सिंह,राधेश्याम,गिर्राज सिंह, का कहना है कि शासन,प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी पुल निर्माण कराए ताकि हजारों लोगों को हर दिन होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें