फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पशुओं को पानी पिला रही महिला को चंबल नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश जारी

आगरा के थाना खेडा राठौर के भगवानपुरा गांव में शनिवार सुबह 9 बजे पशुओं को पानी पिला रही महिला सिरोमनी (60) को मगरमच्छ चंबल नदी में खींच ले गया। साथी चरवाहों की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीण महिला की नदी में तलाश कर रहे हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। भगवानपुरा गांव की सिरोमनी पत्नी रामप्रकाश साथी महिला चरवाहों के साथ अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए चंबल नदी पर गई थी। पशु चंबल नदी में पानी पी रहे थे। पास में खड़ी सिरोमनी पर अचानक हमला कर मगरमच्छ उनको चंबल नदी में खींच ले गया। साथी चरवाहों की चीख पुकार पर पर पहुंचे ग्रामीणों ने सिरोमनी की चंबल नदी में तलाश शुरू कर दी। प्रधान बच्छराज सिंह की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जाल आदि डाल कर महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें