ताजमहल के हाई सिक्योरिटी जोन में आंध्र प्रदेश की पर्यटक के गले से सोने की चेन लूटकर पुलिस को चुनौती देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनर रिंग रोड पर पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगीं। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई चेन बरामद की है। महिला पर्यटक ने आगरा पुलिस को धन्यवाद दिया।