फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोशालाओं से बढ़ेगी किसानों की आय, गोवंश को भरपूर मिलेगा हरा चारा

आगरा में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले निराश्रित गोवंश ही उनकी आय बढ़ाने का जरिया बनने जा रहे हैं। पशुपालन विभाग गोशालाओं में हरे चारे की उपलब्धता के लिए किसानों से अनुबंध कर रहा है। इसमें 20 किसानों को 22 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर दे चुका है। अन्य ऐसी गोशाला जिनके पास गोचर भूमि नहीं है। उनके लिए अनुबंध की तैयारी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके पांडे ने बताया कि जिले में 90 गोशाला हैं। इनमें से कई का समायोजन कर दिया है। कुछ की प्रक्रिया चल रही है। गोशालाओं के पास 228 हेक्टेयर भूमि गोचर की है। कई गोशालाओं के पास गोचर भूमि नहीं है उनकी पूरी संख्या छोटी गोशालाओं को बृहद में समायोजित करने के बाद निश्चित हो सकेगी। उन सभी के लिए पास के ही किसानों को 22 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से चारे उपलब्ध कराने के लिए अनुबंध जा रहा है। जो चारा बुआई से लेकर कटाई तक के लिए है। प्रति हेक्टेयर मिलने वाले 22 हजार रुपये किसान के लिए अतिरिक्त आय बढ़ाने में सहायक होगें। क्योंकि चारे में बीज और सिंचाई के अलावा महंगी दवा और उर्वरकों की आवश्यकता नहीं होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें