आगरा। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सिर पर सिलिंडर रखकर और रिक्शा खींचते हुए सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा मांगा। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्राओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। जनता से सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा न करने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कर रहे हैं। ये मोदी सरकार की नाकामी है। महंगाई बढ़ती जा रही है। नीट के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए।