फिरोजाबाद में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने बारिश से उत्पन्न समस्याओं और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर का मुद्दा उठाते हुए नगर आयुक्त प्रशांत नगर को ज्ञापन सौंपा।