फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कैंसर के हर महीने दो नए मरीज, 25 फीसदी युवा;जी-7 सम्मेलन में जताई चिंता

फ्रांस में हुए जी-7 सम्मेलन में सातों (कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) देशों ने कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। साझा घोषणापत्र में 2050 तक कैंसर के मामलों में 80 फीसदी बढ़ने की आशंका जताई है। आगरा की बात करें तो यहां हर महीने दो हजार नए मरीज मिल रहे हैं। इसमें 25 फीसदी मरीज युवा हैं। आगरा कैंसर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहर में कैंसर रोग विशेषज्ञ करीब 25 चिकित्सक हैं। इनके यहां पर हर महीने 2000 नए मरीज आ रहे हैं। इनमें 35 साल से कम उम्र के करीब 25 फीसदी हैं। कुल मरीजों में महिलाओं की संख्या 20 फीसदी है। इनमें सबसे ज्यादा स्तन कैंसर मिल रहा है। पुरुषों में सबसे ज्यादा मुख-गले का कैंसर मिल रहा है। हालत यह है कि 65-70 फीसदी मरीज अंतिम स्टेज पर आते हैं, जिसमें इलाज-सर्जरी के ज्यादा विकल्प नहीं बचते हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर सर्जन डॉ. वरुण अग्रवाल ने बताया कि हर महीने में कैंसर के 35 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन हो रहे हैं। इसमें 25 बड़े ऑपरेशन होते हैं। इनमें 20-50 साल के सबसे ज्यादा मरीज हैं। बचाव के लिए तंबाकू-धूम्रपान से पूरी तरह से बचें और बालिकाएं एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें