फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-ग्वालियर रोड पर उड़ रहे धूल के गुबार,राहगीर परेशान।

मलपुरा। आगरा-ग्वालियर रोड पर थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव ककुआ और बाद के बीच इनर रिंग रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण स्थल पर धूल के गुबार उड़ने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। सुबह से शाम तक सड़क पर धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र चाहर ने बताया कि धूल के कारण घुटन महसूस होती है,लेकिन निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। वहीं अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर उड़ती धूल लोगों के लिए आफत बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित संस्था से नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की है,ताकि धूल से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें