फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा चाैपाटी में बड़ा हादसा, झूले से गिरकर किशोर की माैत; जांच में जुटी पुलिस

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के आगरा चौपाटी पर जिप लाइनिंग झूले से गिरकर 15 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर एसीपी ताज सुरक्षा व ताजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घटना के बाद जिप लाइन संचालन करने वाली कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें