फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला आयोग अध्यक्ष ने परखीं सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खंदौली का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं परखीं। अस्पताल में साफ-सफाई का जायजा लेते हुए उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने आयोग की अध्यक्ष को अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और शासन की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्ष ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और विभिन्न पटलों पर हो रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। नवजात शिशुओं के परिवारों को बेबी किट वितरित की और टीबी मरीजों को पोषण पोटली बांटीं। इस दौरान डॉ. सुनीता भाकिया, कयामुद्दीन, डॉ. हिमांशु, डॉ. महेंद्र प्रताप, शैलेंद्र, दिनेश बघेल, सरिता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें