फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डेंगू-मलेरिया का खतरा, सजगता के लिए अभियान शुरू

आगरा में स्वास्थ्य विभाग का संचारी रोग अभियान शुरू हो गया है। सीएमओ कार्यालय से आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को बीमारी और बचाव से सचेत किया। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 30 जुलाई तक संचारी रोग अभियान चलेगा, जिसमें घर-घर जाकर मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। इसमें टीम लोगों को जागरूक भी करेगी। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि जनवरी से अब तक डेंगू के आठ और मलेरिया के भी आठ मरीज मिल चुके हैं। लोगों से अपील है कि वह अपने आसपास पानी का ठहराव न होने दें, कूलर की टंकी को भी 3 दिन के बाद खाली कर दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर सोएं। इस दौरान डॉ. धर्मेश्वर श्रीवास्तव, पीयूष जैन नीरज कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें