फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में बुलडोजर एक्शन...ऑफिसर्स कॉलोनी में अतिक्रमण ध्वस्त, फुटपाथ कब्जाने वालों पर सख्ती

आगरा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर की गई। नगर निगम की टीम ने सिकंदरा क्षेत्र स्थित होली पब्लिक स्कूल के पास ऑफिसर्स कॉलोनी में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। यहां फुटपाथ पर बनाए गए पक्के चबूतरे, गार्डन के लिए बनाई गई पक्की फैंसिंग और अन्य अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इन निर्माणों के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें