बिचपुरी। तहसील सदर के गांव अंगूठी में तालाब की भूमि पर बने मंदिर, मस्जिद और मजार धार्मिक ढांचों को बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में हुई इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।