फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसानों के लिए बनेगा भवन, एक किसान ने दान की जमीन

Dhirendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 12:56 PM IST

आगरा। दक्षिणी बाईपास रोड किनारे कुठावली ग्राम में किसान भवन का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए एक किसान ने अपनी निजी 200 वर्ग जमीन दान कर दी है। इसकी रजिस्ट्री चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ट्रस्ट के नाम कर दी है। इसमें जिले के साथ-साथ देशभर से आने वाले किसानों के ठहरने की व्यवस्था होगी। कुठावली निवासी किसान रनवीर सिंह चाहर ने यह भूमि दान की है। उन्होंने बताया कि जिले में किसानों के रुकने के लिए कोई भवन नहीं है। किसान लंबे समय से शासन-प्रशासन से इसकी मांग कर रहे थे। इसी आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने दक्षिणी बाईपास सड़क से लगी अपनी भूमि दान की। यह स्थान सड़क और रेल मार्ग दोनों से आसानी से पहुंच जा सकता है। भांड़ई जंक्शन यहां से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर है। इस अन्य किसानों के सहयोग से आधुनिक सुविधाओं वाला किसान भवन तैयार होगा। इसमें एक बड़ा बैठक कक्ष बनाया जाएगा। किसानों के रुकने के लिए कमरे और खाने-पीने की व्यवस्था के लिए रसोईघर भी होगा। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने रनवीर सिंह चाहर का आभार जाताया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें