फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवती की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव; पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अरुन पाराशर Updated Thu, 12 Feb 2026 12:27 AM IST

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम जाजऊ में बुधवार दोपहर पिता की गुहार पर श्मशान भूमि पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से एक महिला का शव निकाला। महिला के पिता ने पीट-पीटकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चिता से निकाले गए शव का पोस्टमार्टम कराया है। किरावली निवासी निजाम पुत्र अलादीन ने बताया कि ग्राम जाजऊ निवासी अजीत पुत्र सौदान सिंह मेरी 21 वर्षीय बेटी सना उर्फ मोहिनी को पांच वर्ष पहले अपने साथ गांव में ले आया था। तब से बेटी उसी के साथ रह रही थी। अजीत आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। बुधवार को उसने पीट-पीटकर सना की हत्या कर दी। अजीत और उसके परिजन बेटी का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने उन्हें दी। उधर, पिता की गुहार पर पहुंची थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने शव को जलती चिता से बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया जलती चिता से निकाले गए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता के आरोपों और घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें