आगरा में छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने बीएलओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छावनी विधानसभा की मतदाता सूची में करीब 60 हजार मतदाता फर्जी शामिल हैं। इसके पीछे बीएलओ की लापरवाही है | उन्होंने अपने कार्य को सही से नहीं किया है। विधायक ने कहा कि वह चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। सर्किट हाउस में बुधवार को डॉ. जीएस धर्मेश ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कि छावनी विधानसभा में कल 469 बूथों पर 482942 मतदाता है। जिनमें से 65 बूथ के मतदाताओं का अध्ययन किया गया। इसमें 6349 ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनके या तो एक से अधिक बार सूची में नाम हैं या फिर वह युवतियां शामिल हैं, जिनकी 20 से 25 साल पहले शादी हो चुकी है। आज तक उनके वोट अपने पिता के घर के आधार पर चले आ रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि मतदाता सूची के पुनर्रीक्षण का कार्य करने वाले बीएलओ घर-घर जाकर सूची में मतदाताओं के नाम बढ़ाने और घटाने का काम सही से नहीं कर रहे हैं।