फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 10 दिन पहले हुई शादी...दंपती के साथ हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा, साथ में छोड़ दी दुनिया

फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीकरी दूरा मार्ग पर शनिवार दोपहर बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। राजस्थान के गांव खेड़ली गडसिया बयाना निवासी नरेंद्र (22 वर्ष) पुत्र रामेश्वर पत्नी राधा को बाइक से इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाने कागारौल जा रहा था। नूरपुर नहर के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की खबर लगते ही परिजनों में भी कोहराम मच गया। राधा के भाई सचिन व अमन ने बताया कि बीती 18 फरवरी को ही राधा की शादी हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें