फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिग बॉस-19 में मालती चाहर की एंट्री, आगरा में लगे पोस्टर

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 03:19 PM IST

इंटरनेशनल क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। शो में आते ही मालती चर्चा में आ गई हैं। आगरा शहर में उनके सपोर्ट में पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर भी खूब सपोर्ट कर रहे हैं। शहर की गलियों में, कैफे में और बसों के पीछे तक उनके पोस्टर नजर आ रहे हैं। मालती चाहर एक्ट्रेस, मॉडल और डायरेक्टर हैं। वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इसके अलावा फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब बिग बॉस में उनका बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आगरा के लोग इसे लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें