फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झूलेलाल जयंती पर दिखा भक्ति और सेवा का संगम

Arun Parashar Updated Sat, 21 Mar 2026 07:54 PM IST

आगरा में हिंदू जल सेवा मंडली काला महल द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर का शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व शुक्रवार को मंडली द्वारा शहर की प्राचीनतम झूलेलाल जयंती शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई थी। गिरधर गोपाल मंदिर में भजन-कीर्तन और अखंड पाठ साहब का आयोजन हुआ, जिसके बाद बल्केश्वर यमुना घाट पर विधिवत विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। शनिवार को आयोजित भंडारे के दौरान मंडली ने उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों के लिए समाज के चार लोगों को सम्मानित किया। इनमें हाल ही में भाजपा महानगर महामंत्री बने हेमंत भोजवानी, मनोनीत पार्षद सुनील करमचंदानी, जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति के संयोजक बनाए गए कमल छाबड़िया तथा पार्षद प्रकाश केशवानी शामिल रहे। कार्यक्रम में मंडली के संरक्षक सूर्य प्रकाश, विकास जेठवानी, रामचंद्र छाबड़िया, मेघराज दियालानी, राजकुमार गुरनानी, किशोर बुधरानी, सुंदर लाल हरजानी, नारायण बहरानी, रोहित आयलानी, मुक्कू वाधवानी, सोनू मदनानी, वीरेंद्र वाधवानी, सुशील नोतनानी, कुणाल जेठवानी, तरुण हरजानी, मनोज मंगतानी आदि माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें