आगरा के लिए रेलवे से बड़ी खुशखबरी आई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बटेश्वर और फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ कायाकल्प किया जाएगा। करोड़ों रुपये की लागत से प्लेटफॉर्म, स्टेशन भवन, प्रतीक्षालय और यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे न केवल रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।