आगरा। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। हाईवे और राजमार्ग पर बैरियर लगाए जाएंगे। जिन मार्ग पर सर्विस रोड हैं, वहां से कांवड़ियों को निकाला जाएगा। देहात में 11 थानों की पुलिस के साथ चीता मोबाइल और पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) भी रहेगी। भारी वाहनों को यात्रा मार्ग से डायवर्ट करके निकाला जाएगा।