आगरा के ताजगंज की रामरघु एग्जॉटिका काॅलोनी में 12 अक्तूबर 2023 को बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय की गला दबाकर हत्या के मामले में कोर्ट ने उनके ससुर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र रावत, साले कृष्णा रावत और पत्नी प्रियंका उर्फ मोना को दोषी करार दिया। एडीजे-17 नितिन ठाकुर की कोर्ट में बुधवार को सजा पर सुनवाई हुई। कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष को सात साल कारावास की सजा सुनाई गई। इसके साथ ही उनकी बेटी और बेटे को आजीवन कारावास दिया गया है।