फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:मकड़ी या कीड़ा काटे तो नहीं करें घरेलू उपचार

पंकज जैन Updated Sat, 11 Jul 2026 12:56 PM IST

आगरा। बारिश में जमीन में छिपे जहरीले कीड़े भी बाहर निकलने लगे हैं, जो घरों के बाथरूम, रसोई और बेडरूम तक पहुंच रहे हैं। इनके काटने और संपर्क में आने से त्वचा संबंधी बीमारियां हो रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि ओपीडी में एलर्जी और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कीड़े या मकड़ी के काटने पर किसी तरह का लेप या घरेलू नुस्खे न आजमाएं। जलन, चकत्ते या फफोले पड़ने पर नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। बच्चों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उनकी त्वचा अति संवेदनशील होती है। बारिश में बाहर निकल रहे जमीन में छिपे जहरीले कीड़े एसएन में बढ़ी मरीजों की संख्या बचाव के लिए करें ये उपाय करें यदि कोई कीड़ा काट ले तो तुरंत उस जगह को एंटीसेप्टिक साबुन और साफ पानी से धोएं। सूजन कम करने के लिए कपड़े में लपेटकर बर्फ से सिकाई करें। बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े ही पहनाएं। अलमारी या हैंगर से कपड़े उतारकर पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झटक लें। बिस्तर पर सोने से पहले चादर को साफ करें और फर्श पर चप्पल पहनकर ही रहें। खिड़की और दरवाजों पर जाली और कीटनाशक का प्रयोग करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें