फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अधिवक्ता की मौत का लाइव वीडियो: देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, पुलिस दबिश की दौरान आठवीं मंजिल से नीचे गिरे

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की आधी रात आठवीं मंजिल से गिरकर अधिवक्ता की मौत हो गई। उनके गिरने का लाइव वीडियो शनिवार को सामने आया है। इस देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जमीन मामले में पुलिस दबिश देने गई थी। इसी दौरान अधिवक्ता सुनील शर्मा आठवी मंजिल से नीचे गिर गए। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के मंगलम आधार अपार्टमेंट की है। बताते चलें कि यूपीएसआईडीसी मार्ग स्थित मंगलम आधार अपार्टमेंट में शुक्रवार रात को न्यू आगरा थाना पुलिस दबिश देने पहुंची। इस दौरान युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक सुनील शर्मा की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। दीवानी में शनिवार की सुबह से ही इस मामले की चर्चा रही। अधिवक्ताओं में गुस्सा देखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें