फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सांस्कृतिक रंगत बिखेरता हुआ निकला रंग जुलूस, कई प्रदेशों के कलाकार हुए शामिल

आगरा में संस्कार भारती नाट्य केंद्र की ओर से आयोजित रंगोदय कार्यक्रम के अंतर्गत रंग जुलूस निकाला गया। इस रंग जुलूस में कलाकारों ने अपने प्रदेश की कला और संस्कृति की मनोहारी झलक अपनी परंपरागत वेशभूषा और अपने-अपने नृत्यों और झांकियों को प्रदर्शित किया। राजामंडी स्थित टूरिस्ट बंगला से प्रारंभ होकर यह जुलूस दिल्ली गेट, प्रोफेसर कॉलोनी, राम नगर कॉलोनी, सूरसदन, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, संजय प्लेस पर संपन्न हुआ। शाम को मिल्टन पब्लिक स्कूल में भव्य समापन समारोह का आयोजन होगा। इसमें विजेता कलाकार अपनी मंचीय प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय सम्मान समारोह होगा, जिसमें कला-संस्कृति के लिए अहम योगदान देने वाले कई शख्स सम्मानित होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें