फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरकारी भर्तियों में आरक्षण में धांधली का आरोप, सपा पदाधिकारियों ने की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में हुई 22 सरकारी भर्तियों में पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के आरक्षण में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में सोमवार को जीवनी मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने प्रेसवार्ता की। भर्तियों में आरक्षण नियमों की अनदेखी के आरोप लगाए। सपा का दावा है कि इन परीक्षाओं के करीब 11,514 पदों में से 2500 से अधिक पीडीए के आरक्षित पदों की हकमारी की गई है। पार्टी ने इसे संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने भाजपा सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आरक्षित वर्ग को उनका पूरा हक नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें