आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव टपरा का रहने वाला करीब 35 वर्षीय हरविलास पुत्र गोपाल सिंह,मजदूरी करता था,रोज की तरह 7 अक्टूबर को सुबह मजदूरी करने के लिए सोहल्ला के लिए घर से निकला था, इसके बाद वह काम करके घर नहीं पहुंचा,इस दौरान पीड़ित परिजन काफी परेशान हो गए हरविलास की खोजबीन के लिए परिजनों ने अपने स्तर से तलाश शुरू कर दी, बाद में इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। लेकिन करीब 36 घंटे तक कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि तालाब में साइकिल पड़ी है,पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ साइकिल को निकालने का प्रयास किया तो हरविलास का शव भी तालाब में पड़ा हुआ था,मृतक के शव को मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। तालाब की गहराई 30 से 40 फीट बताई गई है,तालाब के किनारे किसी भी तरह का कोई तार फेशिंग या बाउंड्री बाल नहीं थी। इस बात को लेकर परिजन भूरी सिंह ने जिम्मेदार लोगों पर पर सवाल उठाए हैं कि तालाब के किनारे बाउंड्री वॉल क्यों नहीं है,अगर रुकावट होती तो उनके भाई की जान नहीं जाती। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बताया कि पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।