आगरा। 15 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कनक दुबे ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित श्री धनपत राय सचदेवा मेमोरियल अंडर-1800 रेटिंग चैस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ताजनगरी का मान बढ़ाया है। देश-विदेश के 652 खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन खेल दिखाते हुए कनक ने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया।