फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा को मिलेगा नया बस अड्डा...फाउंड्री नगर में किया गया तैयार, हाईवे पर जाम से भी मिलेगी निजात

आगरा में रामबाग से आईएसबीटी चौराहे तक कई जगह परिवहन निगम की बसें अनाधिकृत रूप से खड़े होकर सवारियां लेती हैं। इसकी वजह से हाईवे जाम हो जाता है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई बार कार्रवाई की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। वहीं परिवहन निगम ने इस समस्या के समाधान के लिए फाउंड्री नगर पर एक बस अड्डे का निर्माण किया है। जहां से अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा रोड पर चलने वाली पास व लंबी दूरी की बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे इस रूट से चलने वाली बसें शहर में सवारी के लिए प्रवेश नहीं करेंगी और हाईवे पर बसों के खड़े होने पर भी लगाम लग जाएगी। इससे जाम की स्थिति भी पैदा नहीं होगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बस अड्डे का काम लगभग पूरा हो चुका है। फर्श पर टाइल्स बिछाने का काम रह गया है, जो की बरसात की वजह से रुक गया था। जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद शहर के लोगों को एक नया बस अड्डा मिल जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें