फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:आज से आगरा बनेगा कानपुर सुपरस्टार्स का सेलेक्शन हब

पंकज जैन Updated Sat, 18 Jul 2026 04:24 PM IST

अवंतीबाई लोधी क्रिकेट ग्राउंड पर आज से ट्रायल की शुरुआत, 19 जुलाई को फाइनल ट्रायल और इसके बाद प्रैक्टिस मैचों के जरिए चुनी जाएगी यूपी टी20 लीग के चौथे संस्करण की टीम आगरा। आगरा का क्रिकेट आज एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। उत्तर प्रदेश टी20 लीग के चौथे संस्करण की फ्रेंचाइजी कानपुर सुपरस्टार्स आज से अपने खिलाड़ियों की पूरी चयन प्रक्रिया का आगाज आगरा में करेगी। खास बात यह है कि पहली बार किसी यूपी टी20 लीग फ्रेंचाइजी ने ट्रायल, फाइनल ट्रायल और प्रैक्टिस मैच-तीनों चरणों के लिए आगरा को चुना है। ऐसे में अगले दो दिन शहर के उभरते क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा को पेशेवर क्रिकेट के मंच तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर साबित होंगे। फ्रेंचाइजी कानपुर सुपरस्टार के प्रतिनिधि शुक्रवार शाम आगरा पहुंच गए। 18 जुलाई को अवंतीबाई लोधी क्रिकेट ग्राउंड पर प्रारंभिक ट्रायल होंगे। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 19 जुलाई को होने वाले फाइनल ट्रायल में बुलाया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों के बीच प्रैक्टिस मैच भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें